रिकांगपिओ, पूह और सांगला घाटी में ताज़ा हिमपात के बाद सीमा सड़क संगठन ने मुस्तैदी से मार्ग को यातायात के लिए सुचारू किया।
किन्नौर (रिकांगपिओ): जनजातीय जिले किन्नौर की खूबसूरत सांगला और कल्पा घाटी में कुदरत का अद्भुत नजारा देखने को मिला। भारी बर्फबारी के बावजूद सीमा सड़क संगठन (BRO) के जांबाजों ने अत्याधुनिक स्नो कटर मशीनों से NH-5 को साफ किया।
किन्नौरी सेब उत्पादक किसानों ने इस बर्फबारी को आने वाली सेब की फसल के लिए चिलिंग ऑवर्स पूरा करने वाला वरदान बताया है।