ऑनलाइन बुकिंग से घर बैठे स्लॉट बुक कर सकेंगे तीर्थयात्री, बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर व गोल्फ कार्ट की निशुल्क सुविधा।
ऊना (चिंतपूर्णी): माता चिंतपूर्णी मंदिर न्यास ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए डिजिटल टोकन व सुगम दर्शन व्यवस्था लागू की है। इससे त्योहारों और मेलों के दौरान लंबी कतारों से राहत मिलेगी।